नमस्कार , आज हम सभी भारत की आजादी के 75 वर्ष होने पर आजादी की अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस अवसर पर देश और विदेश में रह रहे , सभी भारतीयों को बहुत बहुत शुभकामनाएं।
हम सौभाग्यशाली है कि महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे महान लोग हमारे स्वाधीनता आंदोलन के मार्गदर्शक रहे हैं।
आजादी से लेकर आज तक हमने कई चुनोतियों का सामना किया, यह स्वतंत्रता कठिन है, उन सभी लोग जो भारत के लिए बलिदान दिया ये उसी का परिणाम हैं।
आज हमें यह सीखना चाहिए की स्वतंत्रता हमारे लिए एक उपहार हैं। ये हमारे पूर्वजो द्वारा किये गए बलिदान, रातो की नींद , कई यातनाए और संघर्षो का उपहार हैं। कई सारे समस्या के अलावा , हमारे देश के पास ऐसी चीजे है जो देश को गोरवांकित करने का कार्य करता हैं।हम एक परमाणु शक्ति देश हैं, हमारे पास ताकतवर सेना हैं। और हमारे पास रफाल लड़ाकू विमान है। हम आज राजीनीतिक रूप से शक्तिशाली हैं।
इसका उदाहरण हमने कुछ दिनो पहले तब देखा जब भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने (जब आजाद भारत मे पहली बार कोई प्रधानमंत्री) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आम बैठक की
अध्य्क्षता की।
हमे आज जो समस्या है उससे भागने वाली नही बल्कि उसका मुकाबला कर विजय पाने वाले भारत हैं। आज हम दुनिया भर के सभी महत्पूर्ण अंतरास्ट्रीय मामलो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन 75 सालो में हमने कई विवादों को खत्म किया। जैसे 500 साल के कानूनी संघर्ष के बाद आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जोड़ो से चल रहा हैं। जम्मू और कश्मीर में लोकतंत्र को जकड़ने वाली अनुछेद 370 से भी हमे आजादी मिली।
( सौजन्य- श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या)
हमारे देश मे आज दुनिया की हर खूबसूरत चीजे मौजूद है। चाहे वक कश्मीर हो। और विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ' Statue of Unity' हो। आज यह नया भारत दुश्मनों को भी प्रचंड जबाब देता हैं।जैसे बालाकोट एयर स्ट्राइक हो या उरी की सर्जिकल स्ट्राइक । ये भारत दुश्मनों के घर मे घुसकर मारने का दम रखता है।
भारत की सरकार ने कई ऐसी योजनाएं बनाई है जो सम्पूर्ण विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं। चाहे वो किसान सम्मान निधि योजना हो या, आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना। ऐसे और कई उदाहरण। इसमें एक महत्पूर्ण कड़ी हमारी नई शिक्षा नीति हैं जो अपने आप मे काबिले तारीफ हैं।
आज भारत महामारी में भी बुलंद ऊँचाई को प्राप्त कर रहा हैं।आज भारत दुनिया मे रिकॉर्ड स्तर पर वैक्सीनशन कर रहा हैं।
(सौजन्य- ANI ( गुलमर्ग जम्मू कश्मीर)
में पुनः समस्त भारतीयों को आजादी की अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं देता हूँ।
धन्यवाद।
कुमार हर्ष।🙏