Monday, 15 November 2021

हिन्दू और हिंदुत्व

नमस्कार साथियो,
आज कुछ दिनों से आप देख रहे होंगे कि सभी राजनीतिक दल और नेताओं हिन्दू हिंदुत्व की बात कर रहे है, ये शुरू हुआ जब वरिष्ट अधिवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी नई किताब अयोध्या में हिन्दू और हिंदुत्व पर विवादित बयान दे दिया उन्होंने हिंदुत्व की तुलना बोको हराम और ISIS से की। जिसके समर्थन में पूरे कांग्रेस आ गयी ,और तो और वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हिन्दू और हिंदुत्व को अलग बता दिया और कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने जय श्री राम कहने वालों को निशाचर बताया।
                (सौजन्य-  TWITTER)

                     इस मामले पर बीजेपी प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने इसे हिन्दू धर्म पर प्रहार बताया, और इसे कांग्रेस की हिन्दू विरोधी सोच का परिणाम बताया और तो और बीजेपी के राज्य सभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि 2014 से पहले भारत आंशिक रूप से मुस्लिम राष्ट्र बताया।
     (फ़ोटो- डॉ संबित पात्रा (प्रवक्ता) बीजेपी)

जो लोग आज हिन्दू और हिंदुत्व को अलग अलग बता रहे है, उनसे में यह पूछना चाहूंगा कि यदि हिन्दू और हिंदुत्व अलग है तोह इस्लाम और इस्लामिस्ट भी अलग अलग होनी चाहिए ?
( श्रीमती सोनिया गांधी (अध्य्क्ष) भारतीय राष्ट्र कांग्रेस)
आज हिन्दू पर ऐसी टिप्पणी हिन्दू धर्म को मानने वालों को आहत करती है। ये लोग राजनीति के लिए कुछ भी कर सकते है, ये तोह कुछ नही जब इन्होंने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया था, बार बार हिन्दू समुदाय को आहत करने वाले बयानों पर कांग्रेस अध्य्क्ष श्रीमति सोनिया गांधी को कांग्रेस का स्टैंड बताना चाहिए।
           (सौजन्य- Times Of India)

 हमारी हिन्दू संस्कृति हमे सभी धर्मों का सम्मान करने कहता है। लेकिन जब भी हमारे धर्म पर कोई सवाल करता है तोह हमे 
" धर्मो रक्षति रक्षता: " के भावना रखते हुए, कोई हिंसा किये बगैर शांति पूर्ण तरीके से इसका विरोध जतानी चाहिए, लेकिन कल जो नैनीताल में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पर हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 
   ( श्री राम लला विराजमान श्री अयोध्या धाम)
हमे न्यायपालिका पे भरोसा रखनी चाहिए, और माननीय न्यायालय को भी स्वत: संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए।

Sunday, 17 October 2021

कश्मीर में इन दिनों आतंकी हमले पर मेरा विचार।


(लाल चौक ) जम्मू कश्मीर 
सौजन्य- ANI
जम्मू कश्मीर में बार बार गैर कश्मीरी लोगो को मौत के घाट उतार रहे है आतंकी। ये गंभीर चिंता का विषय है कि बिहार और यूपी के मजदूरों को मारकर ये संदेश देना चाहते है आतंकी की कश्मीर गैर कश्मीरी के लिए सही जगह नही है। ये मुद्दा सोचने के लिए है कि कुछ राजनीतिक गिद्ध जैसे मुफ़्ती फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला जैसे कई राजनीतिक गिद्ध आतंकी के बचाओ में उतर जाते है। अब केंद्रीय सरकार से हम सभी देशवासियो की अपील है कि वो शख्त कार्यवाही करें। अन्यथा इसका परिणाम भारत के लिए घातक हो सकता है। कश्मीर के बहुसंख्यक समुदाय को भी इन सभी मुद्दों पर अल्पसंख्यक का साथ देना चहिये। पाकिस्तान को भारत सरकार द्वारा प्रचंड जबाब की आवश्यकता है। कृपया मेरी अपील है कि सभी राजनीतिक दल एक आकर भारतीय बने। इसमें राजनीत की आवश्यकता नही है। 

Wednesday, 6 October 2021

दुर्गा पूजा ( उत्सव )

हम सभी जानते है की दुर्गा पूजा भारत के सबसे लोकप्रिय पर्व है जो कि शक्ति की देवी माँ दुर्गा को समर्पित है।
इस अवसर पर में सभी देशवासियो को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूँ।

माँ दुर्गा और एक मनुष्य में रिश्ता क्या है।
हमारे शास्त्रों में कहा गया है
'' कुपुत्रो जायेत क्वचिदपि कुमाता न भवति ''
( दुर्गासप्तशती (देव्यापरध्क्षमानस्त्रोतम ) श्लोक 4 के 2 लाइन )
इसका अर्थ है कि पुत्र कुपत्र हो सकता है, लेकिन माता कुमाता नही हो सकती है।
यही रिश्ता माँ जगदम्बे और एक मनुष्य में है।
दुर्गा पूजा 10 दिनों तक चलता है। इसमें माँ दुर्गा के 9 रूपो की पूजा की जाती है।
इसी पर श्री दुर्गासप्तशती में एक श्लोक है कि
प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणी।
तृतीयं चन्द्रघण्टेति कूष्माण्डेति चतुर्थकम् ।।
पंचमं स्कन्दमातेति षष्ठं कात्यायनीति च।
सप्तमं कालरात्रीति महागौरीति चाष्टमम् ।।
नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गा: प्रकीर्तिता:।
उक्तान्येतानि नामानि ब्रह्मणैव महात्मना ।। 
इसमें माँ के 9 रूपो का नाम अंकित है। ये सभी माँ के अलग अलग रूपो के कार्य को समर्पित है।
जैसा , की हम सभी इस बात से अवगत है कि, दुर्गा पूजा भारत मे सबसे ज्यादा लोकप्रिय बंगाल राज्य में है। क्योंकि बंगाल के इष्टदेव माँ दुर्गा है।

एक मानव के लिए इस त्योहार का मतलब है, की असत्य पर सत्य के विजय का त्योहार है दशहरा इसे विजयदशमी भी इसीलिए कहा जाता है।
दुर्गा पूजा में कई जगह मेले, खेलकुद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है । इसमें घर के बच्चे, बूढ़े पूजा पाठ के साथ इन सभी आयोजन का भी आंनद लेते है।

इस विषय पर में अपना व्यक्तिगत अनुभव भी साझा करना चाहता हूँ।
मेरे  घर के सभी लोग माँ की पूजा करने से पहले अलग अलग फूलो से माँ की पंडाल सजाते है। फिर माता को विराजमान कर उनकी पूजा करते है।
माँ दुर्गा जगतजननी को समर्पित ये त्योहार सभी के मन मे नई ऊर्जा का संचार करती है।
और दस वे दिन माँ को सम्मान और नम आंखों से उन्हें विसर्जन कर उनकी विदाई करते है।
में पुनः सभी देशवासियो को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देता हूँ।

Thursday, 2 September 2021

अफगानिस्तान में तालिबान।

नमस्कार, आज पूरा विश्व दो बड़े चुनोतियाँ का सामना कर रहा है। पहली चुनोती है अफगानिस्तान में तालिबान का राज, और दूसरी चुनोती कोरोना महामारी है।


( काबुल एयरपोर्ट पे तालिबानी लड़ाके सौजन्य- ट्विटर)

आज अफगानिस्तान पर बात करने का समय है। आज हम सभी ये बात जानते है कि अमेरिका के जाने के बाद अफगानिस्तान में तालिबान ( आतंकी संगठन) का राज स्थापित हुआ है। जो कि सम्पूर्ण विश्व के लिए चिंता का विषय हैं। इस मामले पर भारत की अध्य्क्षता में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक हुई, अमेरिका और NATO देशों ने भी इस विषय पर चर्चा की । आज अफगानिस्तान में हम सभी जानते है कि वहाँ मानवाधिकारों का उलंघन हो रहा है। जिसका ज्यादातर देश (चीन और पाकिस्तान) के अलावा विरोध कर रहा है। 
( भारत के विदेेश मंत्री द्वारा UNSC की अध्य्क्षता )

इस मामले ( आज जो अफगानिस्तान में हो रहा हैं। ) ये अमेरिका की सबसे बड़ी नाकामी है। 
इसे आप कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट में समझिए।

1.) जो अमेरिका अपने आप को महाशक्ति समझता है। वो आज तालिबान से डर कर अफगानिस्तान से भाग गया, आज अफगानिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर बरे बरे बुद्धिजीवी और लिब्रल्स चुप है। उसको अमेरिका एक प्रकार से चुप रहकर समर्थन कर रहा है।

2.) अफगानिस्तान के निह्ते नागरिकों को आतंक के हवाले छोर दिया है।
( अफगानिस्तान में अमरीका के सेना के शहीद होने के बाद राष्ट्रपति बाइडेन द्वारा श्रद्धांजलि)

( अमेरिका भविष्य में क्या कर सकता हैं।)

कई मीडिया रिपोर्ट्स ये दावा करती है कि, अफगानिस्तान में आज जो हो रहा है। उससे अमेरिका की छबि पूरे विश्व मे डूब गई है। तोह इस सबसे उभरने के लिए अमेरिका कुछ बड़ी कारवाही कर सकता है।
( White House Washington DC)
( भारत UNSC मैं ।) 

हम सभी जानते है कि अगस्त के माह में भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्य्क्ष बना हैं।
इसी बीच अफगानिस्तान में 14 अगस्त के बाद हालात खराब हुई। इस पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में डिबेट के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस० जयशंकर ने कहा कि 
आतंकवाद दुनिया और मानवता के लिए खतरा  है। हमारे पड़ोसी देश होने के नाते हम यह चाहते है कि अफगानिस्तान की जमीन किसी और देश पर आतंकवाद के लिए इस्तमाल न हो। 
( UNSC की अध्य्क्षता करते डॉ एस जयशंकर)

( भारत के लिए तालिबान से खतरा)

भारत के लिए तालिबान खतरा ये है कि, कश्मीर जो कि भारत की ताज है। उसपर पाकिस्तान के गलत मंसूबे में तालिबान पाकिस्तान का साथ दे सकते हैं , ये सबसे बड़ा खतरा भारत के लिए हैं।
 
( भारत तालिबान के बीच पहली आधिकारिक बातचीत)

31 अगस्त को यह खबर आई कि भारत- तालिबान के बीच पहली आधिकारिक बातचीत हुई। 
इस बात का मतलब क्या?
इस बात का यह मतलब है कि भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई ।
जिसमे विदेश मंत्रालय ने कहा कि
      ( विदेश मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति)
Today, Ambassador Of India to Doha , deepak mittal meet Sher Mohammad Abbas , the head's of Taliban's poltical office in doha, The Meeting took place at the Embassy of India, Doha on the request of taliban side.

इसका मतलब है कि भारतीय दूतावास दोहा में राजदूत दीपक मित्तल , से तालिबान के राजनीतिक प्रमुख ने चर्चा की जिसमे भारतीयों की वापसी और भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की जमीन का इस्तमाल न हो, ऐसी मांग रखी है।

अब हमें ये देखना है कि आगे क्या होता है।
धन्यवाद।

Saturday, 14 August 2021

आजादी की अमृत महोत्सव ।

नमस्कार , आज हम सभी भारत की आजादी के 75 वर्ष होने पर आजादी की अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस अवसर पर देश और विदेश में रह रहे , सभी भारतीयों को बहुत बहुत शुभकामनाएं।
हम सौभाग्यशाली है कि महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे महान लोग हमारे स्वाधीनता आंदोलन के मार्गदर्शक रहे हैं।


आजादी से लेकर आज तक हमने कई चुनोतियों का सामना किया, यह स्वतंत्रता कठिन है, उन सभी लोग जो भारत के लिए बलिदान दिया ये उसी का परिणाम हैं।
( सौजन्य - ANI) लाल चौक जम्मू कश्मीर
आज हमें यह सीखना चाहिए की स्वतंत्रता हमारे लिए एक उपहार हैं। ये हमारे पूर्वजो द्वारा किये गए बलिदान, रातो की नींद , कई यातनाए  और संघर्षो का उपहार हैं। कई सारे समस्या के अलावा , हमारे देश के पास ऐसी चीजे है जो देश को गोरवांकित करने का कार्य करता हैं।हम एक परमाणु शक्ति देश हैं, हमारे पास ताकतवर सेना हैं। और हमारे पास रफाल लड़ाकू विमान है। हम आज राजीनीतिक रूप से शक्तिशाली हैं।


 इसका उदाहरण हमने कुछ दिनो पहले तब देखा जब भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने (जब आजाद भारत मे पहली बार कोई प्रधानमंत्री) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आम बैठक की
अध्य्क्षता की।
( सौजन्य- अरिंदम बक्शी प्रवक्ता विदेश मंत्रालय भारत)

 हमे आज जो समस्या है उससे भागने वाली नही बल्कि उसका मुकाबला कर विजय पाने वाले भारत हैं। आज हम दुनिया भर के सभी महत्पूर्ण अंतरास्ट्रीय मामलो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन 75 सालो में  हमने कई विवादों को खत्म किया। जैसे 500 साल के कानूनी संघर्ष के बाद आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जोड़ो से चल रहा हैं। जम्मू और कश्मीर में लोकतंत्र को जकड़ने वाली अनुछेद 370 से भी हमे आजादी मिली।
( सौजन्य- श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या)

हमारे देश मे आज दुनिया की हर खूबसूरत चीजे मौजूद है। चाहे वक कश्मीर हो। और विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ' Statue of Unity'  हो। आज यह नया भारत दुश्मनों को भी प्रचंड जबाब देता हैं।जैसे बालाकोट एयर स्ट्राइक हो या उरी की सर्जिकल स्ट्राइक । ये भारत दुश्मनों के घर मे घुसकर मारने का दम रखता है।
भारत की सरकार ने कई ऐसी योजनाएं बनाई है जो सम्पूर्ण विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं। चाहे वो किसान सम्मान निधि योजना हो या, आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना। ऐसे और कई उदाहरण। इसमें एक महत्पूर्ण कड़ी हमारी नई शिक्षा नीति हैं जो अपने आप मे काबिले तारीफ हैं।
आज भारत महामारी में भी बुलंद ऊँचाई को प्राप्त कर रहा हैं।आज भारत दुनिया मे रिकॉर्ड स्तर पर वैक्सीनशन कर रहा हैं। 
(सौजन्य- ANI ( गुलमर्ग जम्मू कश्मीर)

में पुनः समस्त भारतीयों को आजादी की अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं देता हूँ।
धन्यवाद।
कुमार हर्ष।🙏

Friday, 6 August 2021

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार तक का सफर



Written By- Kumar Harsh
Editing By- Abhimanyu Kumar 
आज देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ट्वीट कर समस्त देशवासियो को यह जानकारी दी है कि खेल जगत का भारत मे सर्वोच्च पुरस्कार खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर , मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया हैं। इस विषय पर माननीय प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को बधाई दी हैं।
( फ़ोटो सौजन्य- श्री नरेन्द्र मोदी (ट्विटर) )
कल यानी 5 अगस्त को वर्ष 2019 में जम्मू कश्मीर को अनुछेद 370 से छुटकारा दिलाया था, और आज ही के दिन वर्ष 2020 में इसी तारीख को श्री राम जन्मभूमि के भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास की गई । और कल 5 अगस्त 2021 को हॉकी में भारत ने शानदार जीत प्राप्त की , इस मौके पर खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलना और भी गौरव का विषय हैं।
सौजन्य- गॉगल ( the print)

लेकिन इस गोरवाकित क्षण में भी काँग्रेस पार्टी ने देश की खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की बजाय, किसी और देश की तुलना भारत के खिलाड़ियों से कर रहे है। इस कार्य की जितनी निंदा की जाए उतनी कम हैं।

और जहाँ तक कि बात पुरस्कार का नाम बदलने की बात है, ये भारत के लिए अच्छा विषय हैं। क्योंकि मेजर ध्यानचंद ने भारत की हॉकी में विजयगाथा लिखने का कार्य किया हैं।

Monday, 19 July 2021

संसद में विपक्ष का हंगामा।

Written By - @KumarHarsh_
हम सभी जानते है कि, भारत एक पंथनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक देश है, हमारी देश की संसद को भारत की सबसे बड़ी पंचायत मानी जाती है, इन दिनों संसद का मानसून सत्र चल रहा है, इस समय विपक्ष का काम है सरकार से कठिन से कठिन प्रश्न पूछना, और सरकार को उसका जबाब देना होगा, लेकिन आज कल विपक्षी दल के सांसद, संसद का काम न हो पाए इसीलिए वो सदन में हंगामा करते है। बार बार सभापति के तरफ से निवेदन किया जाता है कि सभी सांसद शांति बनाए रखे, और संसदीय परम्पराओ का पालन करे, लेकिन फिर भी वो लोग सदन में हंगामा कर भारत की सबसे बड़ी पंचायत को अपमानित करने का काम किया जाता है, जो कि सही नही है।
इस से सरकार न जनता के सवालों का जबाब दे पाती है, न माननीय सदस्य का जबाब दे पाती है। इससे समय की बर्बादी होती है और बार बार माननीय सभापति को सदन को स्थगित करना पड़ता है, लेकिन जनता ये कतई नही चाहती। जनता अपने प्रतिनिधि को चुन कर संसद भेजते है, लेकिन जब जनता के प्रतिनिधि उनके ( जनता) के समय को बर्बादी करती है, तब समस्त देशवासि ये देख आहत होते है।

विपक्ष जरूर सवाल पूछे, लेकिन हंगामा कर सवाल नही पूछे जाते है, इसीलिए प्रश्न काल या शून्य काल के दौरन सवाल पूछे, इससे सदन भी अच्छी तरीके से चलेगी और जनता के सवालों का सरकार जबाब भी दे पाएगीं।
और, जो जनता अपने प्रतिनिधि चुनकर संसद भेजते है उन्हें उन पर और भरोसा होगा।

आगे बढ़ता रहे बिहार

बिहार दिवस – 22 मार्च : हमारी पहचान, हमारा गौरव, हमारा भविष्यआज 22 मार्च 2026। पूरे बिहार में उत्सव का माहौल है। ठीक 114 वर्ष पह...