— By Kumar Harsh
आज जनसंख्या नियंत्रण समय की मांग है। क्योकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि, 2025 तक भारत जनसंख्या वृद्धि में चीन को पीछे छोड़ देगा। ये बात भारत के लिए कोई गर्व की बात नही है। जनसंख्या वृद्धि से भारत मे संसाधनों की कमी होगी। अधिक पेड़ काटे जाएंगे। जंगल नष्ट किये जायेंगे। भारत मे बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुचने की संभावना खड़ी हो जाएगी। सरकार कितने भी विकास कार्य करले लेकिन विकास नही होगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बना कर अच्छी पहल की हैं। लेकिन कुछ लोगो को इस बात पर आपत्ति है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून क्यों बनाया गया? कोई इसे धर्म से जोड़ कर देख रहा है लेकिन कुछ लोगो ऐसे भी है जो इस कार्य को अच्छी पहल के रूप में देख रहे है। कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए कानून को सही नही मान रहे हैं।अब उन लोगों को कितना भी समझाया जाए लेकिन, ये लोग नही मानेंगे।

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath.)
एक और अच्छी पहल इसमें राज्यसभा सांसद डॉ राकेश सिन्हा जी ने भी की हैं, उन्होंने इसे संसद में भी बहस के लिए रखा है। उनकी यह पहल आत्मनिर्भर भारत के लिए एक सकारात्मक पहल है।
भारत में जनसंख्या नियंत्रण के कई फ़ायदे भी है। जनसंख्या कम होने से रोजगार बढ़ेंगे। वनस्पति को कम काटने से प्रर्यावरण दूषित भी कम होगा।
हमारी सरकार को अब इस मामले में चीन से भी सख्त कानून बनाना चाहिए।
No comments:
Post a Comment